आमला। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आमला स्थित दादाजी दयालु लॉन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री निलय डागा ने की।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर मंडलम अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री निलय डागा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ग्राम पंचायत एवं वार्ड कमेटियों का गठन किया जाए, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

उन्होंने सभी मंडलम अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रियता, समर्पण और संगठनात्मक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

*कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत : मनोज मालवे*

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री मनोज मालवे ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता निडरता, समर्पण और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए दिन-रात कार्य कर रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और बैतूल जिले की जनता कांग्रेस को प्रचंड समर्थन देकर विजय दिलाएगी।

*संगठन विस्तार को प्राथमिकता देंगे : विजेंद्र भावसार*

बैठक में आमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विजेंद्र भावसार ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक ले जाने के लिए सतत कार्य करेंगे।

*संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा*

बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आगामी राजनीतिक रणनीति एवं जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला संगठन महामंत्री ब्रज पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, यशवंत चलोकर, श्याम सोनी, बोरधाई ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव, बटेश्वर भारती, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज देशमुख, सुभाष देशमुख, नरेंद्र यादव, जितेंद्र शर्मा, पार्षद पद्मिनी भूमरकर, अल्का मानकर, अमित हुरमाडे, भूषण कांति, युवक कांग्रेस से प्रदीप कोकाटे, यशवंत हुडे, मनीष नागले सहित सभी मंडलम अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।