आमला।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल आमला ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
*टॉपर्स ने बढ़ाया मान*
इस वर्ष परीक्षा परिणामों में विद्यालय की होनहार छात्रा श्रिया कटियार ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर हर्ष चौहान रहे, जिन्होंने 96.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जबकि तीसरे स्थान पर माही साहू रहीं, जिन्होंने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
श्रिया कटियार न केवल पढ़ाई में अव्वल रही हैं, बल्कि विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए जानी जाती हैं।
*प्राचार्य का मार्गदर्शन बना सफलता की कुंजी*
विद्यालय के प्राचार्य मदन मोहन कटियार के कुशल मार्गदर्शन में यह सफलता संभव हो पाई।
उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षक-शिक्षिकाओं के समर्पण, मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व लगन को दिया।
*लगातार तीसरे वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम*
उल्लेखनीय है कि विद्यालय पिछले तीन वर्षों से लगातार शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दे रहा है, जो इसकी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। विद्यालय निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
*बधाइयों का तांता-
इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केंद्रीय विद्यालय आमला का यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Continue With Google
Comments (0)