किसानों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील केसली में विरोध प्रदर्शन
केसली (सागर) — प्रदेश के मुखिया मोहन यादव और विभागीय मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नाम किसानों ने तहसील केसली कार्यालय में तहसीलदार को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से गेहूं उपार्जन और पटना खुर्द में स्थित साइलोबैग पर त्वरित फसल तुलाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख मांगें शामिल हैं:
- संचालित उपार्जन केन्द्रों में तुलाई हेतु किसानों से कोई शुल्क न लिया जाए।
- उपार्जन केन्द्रों पर प्रति क्विंटल 20-50 रूपये की अवैध तुलाई पर कार्रवाई की जाए।
- खेत में शेष बची पराली जलाने पर किसानों पर कोई जुर्माना न लगे।
- स्लाट बुकिंग की समय अवधि 15 मई और उपार्जन केन्द्र पर गेहूं तुलाई की तारीख 25 मई तक बढ़ाई जाए।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इन मांगों पर त्वरित ध्यान नहीं दिया, तो भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के सभी किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रघुराज सिंह राजपूत (जिला अध्यक्ष), जितेंद्र जैन (प्रांतीय विपणन प्रमुख), राजाराम सिंह लोधी (जिला उपाध्यक्ष), धर्मेंद्र सिंह (ब्लाक अध्यक्ष केसली) सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
किसानों की इस मांग और विरोध प्रदर्शन से प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र हो सके।

Continue With Google
Comments (0)