एक ही दिन में तीन जगह हुई आगजनी, दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुलताई क्षेत्र में आज आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया, हालांकि समय पर पहुंची दमकल टीम की सक्रियता से बड़ा नुकसान टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12:57 बजे ग्राम आमाडोंह में मदन मोहन सूर्यवंशी के खेत में नरवाई में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इसके बाद दोपहर 1:51 बजे मासोद क्षेत्र में महादेव गवांडे के खेत में नरवाई, घास, पेड़, सिंचाई पाइप एवं जलाऊ लकड़ी में आग लग गई। इस घटना में भी दमकल टीम ने समय रहते पहुंचकर आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
वहीं शाम करीब 4:10 बजे पंजाब नेशनल बैंक के बाजू में एक निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट के कचरे में आग लगने की घटना सामने आई। बैंक के बाजू मे आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन दमकल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया।
तीनों ही घटनाओं में दमकल कर्मचारियों धनराज पवार, विजय बडघरे एवं सुमित पुरी की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही।

Continue With Google
Comments (0)