आमला ।07 अप्रैल 2026।जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खेत से पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से ₹1.20 लाख का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच फरियादी सुदामा सिंह पिता मनोहर सिंह (32 वर्ष), निवासी ग्राम खरपड़ाखेड़ी, थाना आमला के खेत, जो ग्राम सेमरियाजोशी में स्थित है, वहां बने टीनशेड कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा अंदर रखी ओपल व्हील पानी की मोटर चोरी कर ली गई थी। चोरी गई मोटर की कीमत लगभग ₹25,000 बताई गई।

घटना की रिपोर्ट पर 06 अप्रैल 2026 को थाना आमला में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

*एसपी के निर्देश पर बनी टीम, त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता*

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मुलताई को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना आमला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

*गिरफ्तार आरोपी*

अमित पिता पंचम मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31, शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी

राजेन्द्र सिंह पिता सूपसिंह रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31, शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी

-जप्त मशरूका*

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया—

एक गोल्डन रंग की टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी (MP 48 ZE 6656) — ₹90,000

एक ओपल व्हील मोटर (3 HP) — ₹25,000

*चोरी में प्रयुक्त औजार*

13 पट्टी पाना,05 रिंग पाना,01 कैंची कटर,01 आरी,01 हथौड़ी,01 लीवर

कुल कीमत — ₹5,000

कुल जप्ती मूल्य: ₹1,20,000/-

*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*

इस पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, सउनि रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, प्रधान आरक्षक कमलेश धुर्वे, आरक्षक तिलक कोड़ापे, आरक्षक विवेक पाल एवं आरक्षक नागेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

*पुलिस की अपील*

पुलिस अधीक्षक बैतूल ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने खेतों, घरों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।