बैतूल। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई द्वारा खंजनपुर स्थित सिल्वर स्टेट मैरिज लॉन में नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारियों का स्वागत कर उनका सम्मान किया गया तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर अजय सोनी (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जोन प्रभारी), रेवा राम पटेल (प्रदेश संगठन मंत्री), विजेंद्र चौहान (प्रदेश सचिव), शंकर पेंदाम (प्रदेश संयुक्त सचिव), अब्दुल अज़ीज़ खान (प्रदेश संयुक्त सचिव) तथा सपन कामला (प्रदेश संयुक्त सचिव) का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में शिबू विश्वकर्मा (प्रदेश यूथ विंग उपाध्यक्ष) और मुकेश गायकवाड़ (नर्मदापुरम संभाग मीडिया प्रभारी) की उपस्थिति में बैतूल जिले में संगठन को मजबूत करने, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर संगठन विस्तार तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है और आने वाले समय में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर जनता के बीच जाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान विनोद जगताप (जिला अध्यक्ष), ईश्वरदास साबले (जिला संगठन मंत्री) और राकेश सिंह (यूथ विंग जिला अध्यक्ष) ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अब्दुल अज़ीज़ खान, मंजू छिपने, ललित कुमार देशमुख, फिरदौस खान, जितेंद्र देशमुख, विशाल भालेकर, पवन गव्हाड़े, अशोक सोनारे, आशीष ठाकरे, भरत सेन, रमेश भूमरकर, सुरेश जावलकर, सिराज खान, सुमन कुरानिया, कमला बाथम, दुर्गा भूमरकर, थब्बीराम डोंगरे, अजय सरणकर, संजय खातरकर, प्रीतम भूमकर, बाबू खान, हीराबाई देशमुख, अनिल पवार, शिव तुमडम, विनोद राठौर, निरंजन मालवीय, अजय सरोदे, विजेंद्र देशमुख, बबलराम डांगे, राज कुमार, तरुण गायकवाड़, आरविंद डोके, अनिल कुमार, विक्रम (खामगांव), पप्पू भाई, केदार धुर्वे, दिनेश पाटिल, विजय शर्मा, संतोष, दिलीप चांदेकर, राजू पवार, शैलेन्द्र पान, नीलम कुमार, कमल भाले, पंकज बराडे, कन्हाराव सरनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।