बैतूल। उप पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी) के रूप में सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम ने शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल में अपनी नवीन पदस्थापना पर आमद दर्ज कराते हुए पदभार ग्रहण कर लिया।
वहीं, पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा पूर्व एसडीओपी सुनील लाटा को उनकी नवीन पदस्थापना इकाई पुलिस मुख्यालय, भोपाल के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। इस संबंध में आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूरी की गई।
नई एसडीओपी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही बैतूल अनुभाग की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी अब सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के कंधों पर होगी।