नेपानगर के वार्ड क्रमांक 2 में 16 अप्रैल को डामरीकरण रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जिसकी लागत 32 लाख रुपए थी । डामरीकरण रोड का घटिया निर्माण हुआ था।

11 जुलाई को वार्ड वासियों ने घटिया डामरीकरण रोड का निर्माण का विरोध किया। पहले ही बारिश में रोड की चुरी निकलने लगी थी । जिसका विरोध वार्ड वासी एवं पार्षद ने किया । विरोध प्रदर्शन को हमारे चैनल द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया ।

खबर प्रकाशित होने पर सीएमओ संतराम चौहान द्वारा ठेकेदार एवं इंजीनियर को नोटिस जारी हुआ। 

 

आज ठेकेदार द्वारा डामरीकरण रोड पर डामर से सील कोर्ट किया जा रहा है और ठेकेदार द्वारा कहा जा रहा है कि अब यह रोड 4 से 5 साल तक कुछ भी नहीं होगा ।

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि राजेश पटेल से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कहा कि वार्ड वासियों के विरोध और आपके चैनल के माध्यम से खबर को प्रकाशित करने पर ठेकेदार द्वारा पुनः कार्य किया जा रहा है और वह रोड पर सील कोर्ट डामर द्वारा कर रहे हैं उनका कहना है कि अभी रोड खराब नहीं होगा।

 

राजेश पटेल ने यह भी बताया कि मौके स्थल पर आज भी नगर पालिका परिषद के इंजीनियर या जिम्मेदार कर्मचारी कोई भी उपस्थित नहीं है । फोन करने पर इंजीनियर प्रकाश बड़वाह का कहना है कि मैं किसी को भेजता हूं ।

 

बाइट 01 राजेश पटेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि 

बाइट 02 जगदीश पाटील ठेकेदार