ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने किया निरीक्षण, प्रशासनिक अधिकारियों को शीघ्र बर्बाद फसलों क़े सर्वे के दिए निर्देश
मुलताई - विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा शनिवार को क्षेत्र के कई ग्रामों में तेज बारिश - ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद होने की जानकारी मिलने पर रविवार क्षेत्र में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लिया गया l खेतो में पहुंचने पर किसानों ने ओला गिरने से फसल तबाह होने पर दर्द बयां करते हुए विधायक देशमुख से कहा उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है, किसानों का दर्द समझते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की गई l जिसमें श्री देशमुख द्वारा क्षेत्र में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का शीघ्र सर्वे के निर्देश दिए l विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने किसानों को विपदा की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया l विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नंदकुडी, धारणी जंबाड़ी सहित अन्य ग्रामों में फसलों का निरीक्षण किया l इस दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख के साथ भाजपा नेता राजेश पाठक, मुलताई एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, नायब तहसीलदार प्रभात पट्टन सहित कृषि विभाग के अधिकारी का मौजूद रहे l

Continue With Google
Comments (0)