नरवाई की आग ने मचाया तांडव, दो फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मुलताई। नगर के समीप ग्राम हीराखापा में मंगलवार को नरवाई में लगी आग ने तेज हवाओं के कारण विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी के अनुसार अनिल झलिये के खेत में लगी आग तेजी से फैलते हुए रमेश बोबडे के खेत तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से खेत में बनी झोपड़ी, पशुओं का चारा और सिंचाई के पाइप जलकर खाक हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। आग की तीव्रता को देखते हुए दूसरा फायर वाहन भी मौके पर बुलाया गया। दोनों फायर वाहनों से फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।
फायर ब्रिगेड टीम में धनराज पवार, मनोज कड़वे, गिरिश पिपले और विजय बड़घरे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
नरवाई की आग ने मचाया तांडव, दो फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
आग की चपेट में आने से खेत में बनी झोपड़ी, पशुओं का चारा और सिंचाई के पाइप जलकर खाक हो गए।

Continue With Google
Comments (0)