28 मरीजो को इलाज हेतु परिजनों सहित 66 लोगो को भोपाल भेजा
गढाकोटा रवि सोनी। सागर जिले के गढाकोटा में रविवार को पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के गणनायक निवास से 28 मरीजो को इलाज के लिए उनके परिजनों सहित कुल 66 लोगो को भोपाल रवाना किया गया | इस दौरान 3 छोटे बच्चे जो कि ह्रदय रोग से ग्रषित है जिनमे से एक बच्ची समायरा अहिरवार तुलसीनगर,सागर से है इन सभी बच्चों को हृदय के ऑपरेशन हेतु इंदौर भेजा जाएगा। लक्ष्मी पति मूलचंद यादव निवासी वरबांसा (दमोह) को किडनी की समस्या है, वहीं उत्तरा पति अनिल लोधी निवासी रोसरा (दमोह) को किडनी इन्फेक्शन की समस्या है, जिनका ऑपरेशन होना है। इसके अतिरिक्त 6 मरीज हृदय रोग से पीड़ित हैं, 4 मरीजों को बच्चेदानी के ऑपरेशन हेतु,2 मरीज कैंसर रोग से संबंधित, कुछ मरीज नसों की समस्या से, 3 मरीज पेट की गंभीर तकलीफ से पीड़ित हैं।
एक मरीज को खून की उल्टियां होने की समस्या है। वहीं संकित आदिवासी निवासी जामघाट की प्लेटलेट्स लगातार कम रहने के कारण उन्हें बार-बार रक्त चढ़ाना पड़ता है।साथ ही 12 वर्षीय अनामिका पाल को जांच हेतु भोपाल भेजा गया है। ऐसी ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजो को भोपाल इलाज हेतु भेजा जाता है।
आज भोपाल स्थित निवास पर रात्रि विश्राम उपरांत कल सभी मरीजो को भोपाल में विभिन्न अच्छी अस्पतालों में इलाज एवं जांच हेतु भेजा जाएगा

Continue With Google
Comments (0)