एंकर/- महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित सूबे के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11 मार्च को दमोह जिले में हटा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुच रहे हैं। जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम देव श्री गौरीशंकर मंदिर परिसर स्थित दद्दा कला मंच पर आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी हटा पहुचे जहा उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और हटा विधायक उमा देवी लालचंद खटीक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के साथ सभा स्थल और हेलीपैड स्थल का जायजा लिया। जिसमें करीब तीन घंटे तक कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रूप रेखा बनाई गई। आमसभा के लिए गौरीशंकर मंदिर स्थित दद्दा कला मंच का चयन किया गया है। जबकि मुख्यमंत्री के हेलिपैड के लिए गुरुकुल स्कूल के सामने स्थित मैदान, या डाइट प्रशिक्षण संस्थान के समीप बीटीआई हॉकी ग्राउंड पर विचार किया जा रहा है। दमोह कलेक्टर ने साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए नगर पालिका के उपयंत्री जाकिर खान को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के दोपहर 3 बजे हेलिपैड पर पहुंचने की संभावना है और वे लगभग शाम 4:30 बजे तक हटा में रहेंगे। इस दौरान देवश्री गौरीशंकर मंदिर में दूल्हा वेशधारी भगवान भोलेनाथ के दर्शन भी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सीएम के मंदिर में प्रवेश एवं निकास किस द्वार से होगा इसको लेकर गहन चिंतन किया गया। इस दौरान हटा विधायक उमादेवी खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे मंडल अध्यक्ष सौरभ नेमा गोपाल पटेल रणधीर दाहिया सोमिल हजारी रीतेश अग्रवाल सोमेश चौरसिया शैलेश पटेल अनिमेष चौरसिया मनीष चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री की भी प्रतीक्षा की जा रही है। इस अवसर पर एसडीएम राकेश मरकाम, तहसीलदार आलोक जैन, पीडब्ल्यूडी उपयंत्री राकेश अग्रवाल हटा टीआई सुधीर बेगी सहित प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Continue With Google
Comments (0)