आमला। नगर के रतेड़ा रोड स्थित साईं सेल्स इंडियन पेट्रोल पंप के समीप कुर्ममुर्ड नदी में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। नदी में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकलवाकर शासकीय अस्पताल आमला भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।
प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए सभी पहलुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है। यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को सूचना दे सकता है, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।
Continue With Google
Comments (0)