*मनगवां बस्ती में पिस्टल से फायर कर हत्या के प्रयास करने वाले दोनों नकाबपोश सहित मास्टरमाइंड गिरिफ्तार*
*घटना में प्रयुत पिस्टल,स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, पिट्ठू बैग, नकाब हुआ जप्त*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गुरु करण सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (dehat)श्री संदीप मिश्रा,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मनगवां श्रीमती प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी मनगवां श्री पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मनगवा पुलिस के द्वारा दिनांक 28/07/26 की देर रात्रि लगभग 10:50 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पिस्तौल से फायर कर पीड़ित संदीप गुप्ता की हत्या करने के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है घटना का संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है।
प्रकरण के फरियादी/सूचनाकर्ता द्वारा थाना उपस्थित आकर सूचना दी गई कि दिनांक 28.07.26 को रात्रि करीबन 10.50 बजे घायल लड़का संदीप कुमार गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी मनगवां बस्ती वार्ड क्रमांक 05 थाना मनगवां जिला रीवा का अपने घर के बाहर बने चबूतरे पर बैठा था तभी एक मोटरसाईकल मे सवार दो अज्ञात व्यक्ति आये और घायल-संदीप कुमार गुप्ता से मोटरसाईकल चला रहा व्यक्ति बसेड़ा गांव का रास्ता पूछा इतने मे गाड़ी मे पीछे बैठा व्यक्ति अपने कमर के पास से देशी कट्टा/पिस्टल जैसे हथियार से मेरे घायल संदीप गुप्ता के ऊपर हत्या करने की नियत से फायर कर दिया गया जो गोली बांयी आंख और नाक के बीच लगी जिससे घायल वही गिर गया। रिपोर्ट पर थाना मनगवां में अपराध क्र. 431/26 धारा 109(1), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मजरुब को तत्काल अस्पताल भेजा गया जो वर्तमान में भी आई.सी.यू. वार्ड में भर्ती होकर इलाजरत् है।
प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विशेष टीम गठित की गई। प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पता तलाश दौरान मनगवां बस्ती में स्थापित सी.सी.टी.व्ही. कैमरो, एवं नेशल हाईवे पर स्थित टोल, प्लाजाओं के कैमरों की सूक्ष्मता से जाँच बाद एक नफर विधि विरुद्ध बालक को दस्तयाब कर पूछताछ की गई जो घटना के संबंध में बताते हुये अपने साथी आरोपी विधि विरुद्ध बालक व सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ मोन्टी का घटना में शामिल होना बताया। प्रकरण का मास्टर माईन्ड सत्यप्रकाश गुप्ता जो प्रकरण के घायल/मजरुब संदीप कुमार गुप्ता का घर ग्राम से पडोसी है। जो पुराने रंजिस विवाद को लेकर पूर्व में भी जान से मारने की धमकी मजरुब को दिया था। जिसके द्वारा ही एक प्लान के तहत विधि विरुद्ध 02 नफर साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया है। प्रकरण के आरोपी सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ मोन्टी व 02 नफर विधि विरुद्ध बालकों से घटना में प्रयुक्त की गई बिना नम्बरी हीरो कम्पनी की मोटर साईकिल, एक नग पिस्टल, भूरे रंग का बैक, एक मैगजीन, एक कारतूस भरा व काले रंग मास्क जप्त किया गया है।
*जप्ती मसरुकाः* - घटना में प्रयुक्त काले रंग की हीरो मोटर साईकिल, एक नग पिस्टल, भूरे रंग का बैक, एक मैगजीन, एक कारतूस भरा व काले रंग मास्क।
*गिरफ्तार आरोपी¬-* सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ मोन्टी पिता छोटेलाल गुप्ता उम्र 27 वर्ष नि. वार्ड क्र. 05 मनगवां बस्ती, एवं दो नफर विधि विरुद्ध अपचारी बालक।
*मुख्य भूमिकाः-* निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा, सउनि. धीरेन्द्र सिंह, प्रआर. 559 बलराम पासी, प्रआर. 713 आशीष सिंह, आर. 401 अमरीश सिंह, पुलिस लाईन रीवा- आर. अर्पित सिंह, आर. अखिल सिंह, आर. विजय यादव
Continue With Google
Comments (0)