पूर्व कैबिनेट मंत्री के ग्रह ग्राम मंगोना में हुई आगजनी: घर, अनाज और तीन बाइक जलकर खाक

मुलताई।क्षेत्र के ग्राम मंगोना कला की पुरानी बस्ती में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नामदेव उकंडे के मकान में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद मुलताई नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि इस भीषण अग्निकांड में नामदेव उकंडे का पूरा घर ज राख हो गया। आगजनी में तीन मोटरसाइकिलें, करीब 25 से 30 क्विंटल गेहूं और सोयाबीन सहित घर का समस्त सामान जलकर नष्ट हो गया। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, दमकल टीम में पायलट राहुल चंडालिया, सुमित पुरी, भूपेंद्र राठौर, गिरीश पीपल शामिल थे।