*बरगी बहोरीपार टोल प्लाजा पर स्मार्ट महिला शौचालय का शुभारंभ*
आज दिनांक 09/01/26 को बोहरीपार टोल प्लाज़ा पर वोलू पाउडर रूम (महिला शौचालय) का विधिवत उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सरिता पटेल, चौकी प्रभारी, बरगी नगर पुलिस चौकी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता पटेल द्वारा फीता काटकर महिला पाउडर रूम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा यातायात नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
इस अवसर पर NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री अमृत लाल साहू, INVIT के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री क्रांति कुमार, टोल मैनेजर श्री रचित अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री संजय मिश्रा, श्री कमल सिंह, श्री लोकेंद्र शर्मा, श्री ओम प्रताप, श्री सुनील प्रजापति, श्री भानु प्रताप, श्री सोनू एवं श्री आदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को समझाइश दी गई तथा उन्हें जागरूक करने हेतु पंपलेट का वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा महिला यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार किए गए इस पाउडर रूम की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल बताया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
Continue With Google
Comments (0)