नेशनल हाईवे 69 पर खड़े ट्रक को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर गंभीर घायल

मुलताई। नेशनल हाईवे 69 पर चिचण्डा के पास खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर से कोयला भरकर अलीराजपुर की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक ट्रक के केबिन में फंस गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक, जिसका नाम राजा बताया जा रहा है, को तत्काल एनएचआई की 1033 एम्बुलेंस की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।