आमला। रेलवे स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय श्रीमती गनिता बाई ऊईके की स्मृति में खेले गए आमला तहसील कप टेनिस बॉल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। फाइनल मैच में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में संदीप धुर्वे (जिला पंचायत सदस्य, भीमपुर), सोनू मासोदकर (भीम आर्मी प्रमुख, बैतूल) सहित सतीश मीणा, जावेद मेमन, बंटी सोनी, गन्नू ठाकुर, शेख आबिद, असलम शाह, अनिल सोनपुरे और दिलीप चौकीकर मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया और उनका उत्साहवर्धन किया।

 *नवाब बॉयज़ ने पहली बार जीता खिताब*

फाइनल मुकाबले में नवाब बॉयज़ आमला और रुद्रा 11 के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर नवाब बॉयज़ के कप्तान रितेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो पूरी तरह सफल साबित हुआ।

नवाब बॉयज़ के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रुद्रा 11 को मात्र 51 रन पर समेट दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवाब बॉयज़ की शुरुआत भले ही खराब रही, लेकिन रवि यादव की तूफानी पारी (16 गेंदों में नाबाद 39 रन) ने मैच का रुख पलट दिया। टीम ने 2 ओवर पहले ही जीत दर्ज कर पहली बार इस ऑक्शन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

*सेमीफाइनल मुकाबले भी रहे शानदार*

*पहला सेमीफाइनल:*

रुद्रा 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 129 रन बनाए। कप्तान जीतू मानकर ने 32 गेंदों में 82 रन की विस्फोटक पारी खेली। जवाब में जय हो क्रिकेट क्लब केवल 84 रन ही बना सका।

 मैन ऑफ द मैच: जीतू मानकर

*दूसरा सेमीफाइनल:*

नवाब बॉयज़ ने 91 रन बनाकर सनी 11 को 53 रन पर रोक दिया और 39 रन से जीत दर्ज की।

 मैन ऑफ द मैच: नीलम (ऑलराउंड प्रदर्शन)

*पुरस्कार वितरण और सम्मान*

प्रतियोगिता में विजेता टीम नवाब बॉयज़ को ₹50,000 नगद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता रुद्रा 11 को ₹25,000 नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई।

*इंडिविजुअल अवॉर्ड्स:*

 बेस्ट बैट्समैन: जीतू मानकर

 बेस्ट बॉलर: दामोदर

बेस्ट विकेटकीपर: रवि यादव

 मैन ऑफ द सीरीज: जीतू मानकर

*ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा*

टूर्नामेंट में नीलम, सत्यजीत, विजय यादव, अंकित अंबाडा, करण, धर्मेंद्र और लोकेश जैसे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

*आयोजन रहा सफल, दर्शकों में उत्साह*

प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक विकास उइके ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में अमित यादव, सुनील यादव, सूरज ठाकुर, गोल्डी ठाकुर, विक्की, सनी भमरकर, वासु, तेजी, अभय, सोहेल, भानु शर्मा, विजय पाटिल सहित पूरी टीम का योगदान रहा।

मैच की रोमांचक कमेंट्री राकेश धामोंडे द्वारा की गई, जिसने दर्शकों को पूरे मैच से जोड़े रखा।