बेगमगंज 

एसडीएम एक्शन मूड में 

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त, नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

रायसेन जिले की
बेगमगंज एसडीएम प्रियंका भलावी ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। प्लांट में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। नगर पालिका कार्यालय में रिकॉर्ड, फाइलों और विकास कार्यों की समीक्षा कर अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 एसडीएम ने कहा कि नगर पालिका में बेहतर कार्यालयीन प्रबंधन, स्वच्छता, नियमित निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।