आमला। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित राज्यव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस ग्राउंड, बैतूल में अभ्यासरत अभ्यर्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
अभियान के दौरान अभ्यर्थियों से अपील की गई कि यदि उन्हें कहीं भी नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार, तस्करी अथवा सेवन से संबंधित कोई जानकारी मिले तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई कर समाज को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाया जा सके।
शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) आमला ने इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश एवं प्रदेश शासन के "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। साथ ही सभी अभ्यर्थियों से इस जनहितकारी अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
Continue With Google
Comments (0)