ईदुल अजहा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

सहायक कलेक्टर IAS पुष्पराज खोट ने कहा कि ईद का पर्व पारंपरिक रूप से आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाया जाए
मुलताई। थाना परिसर में आगामी ईदुल अजहा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों सहित मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
बैठक के दौरान ईद की विशेष नमाज़ के समय को लेकर चर्चा की गई, जिसमे बताया गया कि नगर की जामा मस्जिद में सूबह 7:30 बजे एवं ईदगाह और नूरानी मस्जिद में 8:30 बजे सहित मरकजी मस्जिद में 8:45 बजे ईदुल अजहा की विशेष नमाज़ अदा की जाएंगी। 
शांति समिति की बैठक में मुस्लिम समुदाय की ओर से ईदगाह पर पानी का टैंकर,चलित शौचालय, कब्रिस्तान के आसपास एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर IAS पुष्पराज खोट ने कहा कि ईद का पर्व पारंपरिक रूप से आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाया जाए। 
उन्होंने सभी लोगों से शासन-प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार, तहसीलदार डॉक्टर संजय बरैया, प्रभात पट्टन तहसीलदार  यशवंत गिन्नारे थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, कब्रिस्तान कमेटी अध्यक्ष शेख साजिद मिस्त्री, अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी सहित पत्रकार बंधु गणमान्य नागरिक मौजूद थे।