नेपानगर के वार्ड क्रमांक 2 में 18 सौ मीटर डामरीकरण रोड का निर्माण किया गया l जिसकी लागत लगभग 32 लाख रुपए थी। वार्ड क्रमांक 2 में 16 अप्रैल 2026 को डामरीकरण का कार्य शुरू 

 किया गया था। 16 अप्रैल को भी वार्ड वासियों ने घटिया निर्माण का विरोध किया था l

 

रोड को बने अभी 3 महीने भी नहीं हुए और रोड उखाड़ना शुरू हो गया है। निर्माण के दौरान ही वार्ड वासियों ने इसकी शिकायत अध्यक्ष,उपयंत्री सहित नगर पालिका के आला अधिकारियों से की थी। किंतु किसी ने भी इस और ध्यान नहीं दिया। अब सडक उखड़ने से लोगो को आवागमन मे परेशानी हो रही है।वार्ड वासियों का कहना है कि जब रोड का निर्माण हो रहा था तो नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारतीय विनोद पाटिल एवं अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और इंजीनियर प्रकाश बड़वाह उपस्थित थे। उन्होंने कहा था की 3 साल तक इस रोड का कुछ भी नहीं होगा और यह अच्छा निर्माण कार्य हो रहा है इस पर रुकावट ना करें l अभी 3 महीने ही नहीं हुए और रोड उखाड़ने लगा है गिट्टियां बाहर आ रही है कई लोगों के एक्सीडेंट हो चुके हैं गाड़ियां यहां गिट्टियों में स्लिप मर जा रही है 

वार्ड वासियों को कहना है कि ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए और रोड को सही तरीके से बनाया जाए। क्योंकि 10 साल बाद में यह रोड बना था और वह भी घटिया बना है।

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल उर्फ लारा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 2 में 18 सौ मीटर में डमरीकरण रोड का निर्माण हुआ है सभी जगह पर गिट्टियां बाहर आ गई है l पेपर में जब यह प्रकाशित हुई थी तो अध्यक्ष महोदय ने कहा था कि मैं वार्ड में जाकर देखूंगी । पर वह समय कब आएगा और अध्यक्ष कब आकर वार्ड में देखेंगे । राजेश पटेल ने बताया कि नगर में जहां भी निर्माण हो रहा है घटिया निर्माण हो रहा है ठेकेदार अपने मनमानी तरीके से कम कर रहे हैं और इंजीनियर घटिया निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं ।

 

नगर पालिका अधिकारी को फोन पर चर्चा करने पर उन्होंने कहा मैंने कुछ दिन पहले ही ज्वाइन किया है। दो-तीन महीने पुराना यह कार्य है मैं इंजीनियर प्रकाश बड़वाह से बात करके समस्या का निराकरण करवाता हूं l

 

नगर पालिका अध्यक्ष एवं इंजीनियर प्रकाश बड़वाह को फोन कर तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया ।

 

 

बाइट 01 उत्तम शर्मा वार्ड वासी 

बाइट 02 उत्तम पाटील वार्ड वासी 

बाइट 03 मनीष सोनोने वार्ड वासी

बाइट 04 रोमा शर्मा वार्ड वासी 

बाइट 05 राजेश पटेल उर्फ लारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष नेपानगर नगर पालिका परिषद