दमोह में पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी गिरफ्तार,चल रही पूछताछ ,मामले में तीन पुलिसकर्मी हो चुके निलंबित...
एंकर/- दमोह जिले के रनेह थाना से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस ने शनिवार सुबह टीकमगढ़ जिले से गिरफ्तार कर रनेह थाने लाया गया है। जहां पुलिस के द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। शनिवार दोपहर इस मामले में एसपी के द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगी हुई थी जिन्हें सफलता मिल गई है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में एसपी ने रनेह पुलिस थाने के तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। जबकि थाना प्रभारी और विवेचक को नोटिस जारी किया गया है।
आरोपी 35 वर्षीय लीलाधर चौधरी निवासी बमनपुरा थाना पटेरा झोलाछाप डॉक्टर है। दो महीने पहले उसके गलत इलाज से एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया था। मामले में पुलिस ने धारा 105 बीएनएस और मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 24 में मामला दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे आरोपी थाने के अंदर से ही चकमा देकर पुलिस अभीरक्षा से भाग गया था। जिसके बाद पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी थी। तीन पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने के मामले में एसपी आनंद कलादगी ने थाने के तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। जिनमें एचसीएम शिवराज सिंह, ड्यूटी ऑफिसर केवल नारायण मिश्रा और बंदी सुरक्षा में तैनात आरक्षक श्रीराम प्रजापति शामिल हैं। इसके अलावा थाना प्रभारी चंदन सिंह और विवेचक एएसआई मुफीस अहमद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। गिरफ्तार हुआ आरोपी एसपी आनंद कलादगी ने बताया की रनेह थाने से पुलिस अभीरक्षा से फरार हुए आरोपी की तलाश के लिए दो थाना क्षेत्र की पुलिस लगी हुई थी। जिसे शनिवार सुबह गिरफ्तार कर रनेह थाने लाया गया है। अब हटा नवागत एसडीओपी कृष्णपाल सिंह के द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।
वाइट/- आनंद कलादगी ( एसपी दमोह )
Continue With Google
Comments (0)