उदयपुर में आदित्योदय का शुभ आगमन अब केवल 2 दिन दूर, 12 जुलाई को होगा पूज्य मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश
उदयपुर (राजस्थान) | संवाददाता
उदयपुर की पावन धरा पर धर्म, श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम होने जा रहा है। श्रुतसंवेगी महाश्रमण पूज्य मुनिश्री 108 आदित्यसागर जी महाराज ससंघ के भव्य मंगल प्रवेश में अब केवल 2 दिन शेष रह गए हैं। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का वातावरण है तथा स्वागत की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।
पूज्य मुनिश्री का मंगल प्रवेश 12 जुलाई 2026 को भगवान महावीर नगर, सेक्टर-11, हीरणमगरी, उदयपुर (राजस्थान) में होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित होकर गुरु दर्शन एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपेक्षा है।
इसके उपरांत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई 2026 को चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव का आयोजन श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट, भगवान महावीर नगर, सेक्टर-11, हीरणमगरी, उदयपुर (राजस्थान) में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न होगा।
सकल दिगम्बर जैन समाज, उदयपुर ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से दोनों पावन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु दर्शन, धर्मश्रवण एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने का सादर आह्वान किया है।
Continue With Google
Comments (0)