प्रभात पट्टन में शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी

मुलताई,प्रभात पट्टन। जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्थित टीन शेड में आज पूरे ब्लॉक स्तर के शिक्षकों ने एकजुट होकर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के विरोध में प्रदर्शन किया।
 बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए इसे उनके हितों के खिलाफ बताया।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था उनके भविष्य और नौकरी की स्थिरता पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने मांग की कि इस निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए या इसमें संशोधन किया जाए।
शिक्षकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर न्यायालय से भी उन्हें राहत नहीं मिली, तो वे उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा। फिलहाल मौके पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया गया, लेकिन आगे आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।