नर्मदापुरम।केसला थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को डांडीवाड़ा डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मेमो के माध्यम से प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही थाना केसला पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग क्रमांक 14/26 धारा 194 BNSS के तहत मामला कायम कर जांच प्रारंभ कर दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर पुरानी साड़ी लिपटी हुई पाई गई। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में “Munnikumar” गुदा हुआ है। इसके अलावा दाहिने हाथ में काले रंग का प्लास्टिक कड़ा तथा बाएं हाथ की कलाई में लाल धागा बंधा हुआ मिला है।मृतक की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग सांवला एवं शरीर गठीला बताया गया है। सिर के आगे के बाल लंबे और काले हैं। प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है।

मृतक के शव को पहचान हेतु शासकीय डीएसपीएम अस्पताल, इटारसी के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस की अपील

थाना केसला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में इस हुलिए से मिलते-जुलते व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज हो या मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल संपर्क करें—

 थाना प्रभारी, केसला (जिला नर्मदापुरम)

निरीक्षक: मदन पवार

📞 मोबाइल: 97522 18964

पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।