डीजल, गैस, पेट्रोल की किल्लत कांग्रेस का बरगी में प्रदर्शन ओर ज्ञापन।                                 आज ग्राम बरगी में डीजल, गैस, पेट्रोल की परेशानी , बढ़ती हुई कीमतें, बिजली बिलों में बढ़ोतरी ओर अन्य क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय यादव की विशिष्ट उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर तसीलदार रविन्द्र पटेल को राज्यपाल के नाम से  ज्ञापन सौंपा ।उससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्री मति मुन्नीबाई के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजन शरद सिंह गौर बमबम तिवारी, रघु चौधरी, एडवोकेट राजेश पटेल, कमला पटेल, नारायण शर्मा, वीरसिंह पटेल, युवा अध्यक्ष गोपी सिंह, विपुल झरिया नन्हू रजक, कुंवर पटेल, युवराम पटेल, हीरा पटेल, शैलेश पटेल, शानू यादव, युवराम पटेल, टिंकू राजपूत , राकेश मिश्रा, विजय पटेल उमा देवी, प्रकाश थापा, जय सिंग, आदि कार्यकर्ता रेस्ट हाउस के सामने एकत्र हुए जहां भाजपा की केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार की अराजक नीतियों ओर बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की उसके बाद सांकेतिक रूप से खाली सिलेंडर के साथ तहसीलदार रविन्द्र पटेल जी को कांग्रेस जनों ने ज्ञापन सौंपा इस्कॉसर पर संजय यादव ने मां नर्मदा में रहे अवैध उत्खनन ओर घर घर बिक रही अवैध शराब के विरोध में भी विस्तृत चर्चा उन्होंने बताया कि उत्खनन ओर शराब विक्ट्री के विरोध में शीघ्र ही एक बड़ा आंदोलन कांग्रेसजनो द्वार किए जाने की जानकारी दी।       बरगी में आगजनी की घटनाओं के कारण   फायर बिग्रेड की की मांग़       बरगी क्षेत्र में बढ़ रही गेहूं की फसल में लग रही आग को रोकने के लिए बरगी क्षेत् वासियों ने बरगी में  भी फायर बिग्रेड की मांग की है