इंदौर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। इस दुखद अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने इंदौर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मनोज मालवे ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि यह क्षति अपूरणीय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान वातावरण अत्यंत भावुक रहा और उपस्थित सभी लोगों ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को स्मरण किया।

इस मौके पर युवक कांग्रेस के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे एवं ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले ने भी पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने उनके सरल, सौम्य और धार्मिक स्वभाव को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेरणादायक रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस दुखद समाचार के बाद से ही विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। सभी ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।