आमला। सांदीपनि विद्यालय आमला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन ने इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यार्थी प्रवेश आवेदन पत्र संस्था से प्राप्त कर 16 जून 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों सहित विद्यालय में जमा कर सकते हैं। इस वर्ष विद्यालय में गणित, जीवविज्ञान, कला, वाणिज्य तथा कृषि (एग्रीकल्चर) संकाय में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक संकाय में 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में सबसे पहले सांदीपनि विद्यालय के पात्र विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके प्रवेश पूर्ण होने के बाद यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो आसपास के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी प्रवेश का अवसर प्रदान किया जाएगा।
संस्था द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया गया है, ताकि प्रवेश संबंधी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार ही विचार किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से 16 जून 2026 तक आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा करने की अपील की है।
सांदीपनि विद्यालय आमला में कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 16 जून तक जमा होंगे आवेदन
विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगी प्राथमिकता, रिक्त सीटों पर अन्य विद्यालयों के छात्रों को मिलेगा अवसर
Continue With Google
Comments (0)