बैतूल।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में

थाना साईंखेड़ा पुलिस द्वारा मां की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्ग क्रमांक 10/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत थाना साईंखेड़ा द्वारा एक महिला की संदिग्ध मृत्यु की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान साक्षियों रूपसिंह सिसोदिया, सुहागाबाई सिसोदिया, उमाबाई सिसोदिया, उर्मिला सिसोदिया एवं संगीताबाई अतुलकर के कथन लिए गए। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका गेंदीबाई बाघमारे अपने पुत्र लखन बाघमारे (उम्र 48 वर्ष), निवासी ग्राम सेमझिरा के साथ रहती थी। आरोपी का स्वभाव विवादित था तथा वह अक्सर घर में झगड़ा-विवाद करता था।

 

दिनांक 02.03.2026 की रात्रि में भी आरोपी लखन बाघमारे का अपनी मां के साथ विवाद हुआ, जिसकी आवाजें पड़ोसियों ने भी सुनीं। जांच के दौरान प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला दबाने से कंठिका अस्थि (Hyoid Bone) में फ्रैक्चर होना बताया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि मृतिका की मृत्यु गला दबाने से हुई है।

संपूर्ण मर्ग जांच, मर्ग इंटिमेशन, देहाती मर्ग नालसी, शव पंचनामा, पीएम रिपोर्ट एवं साक्षियों के कथनों के आधार पर आरोपी लखन बाघमारे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/26 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे साईंखेड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

 सराहनीय कार्य

निरीक्षक राजन उईके, उप निरीक्षक पूनम चंद साहू, प्रधान आरक्षक 485 रामानंद धुर्वे, प्रधान आरक्षक 47 राजकुमार, प्रधान आरक्षक 529 दिलीप झड़बड़े, प्रधान आरक्षक 425 देवेंद्र ठाकुर, आरक्षक 62 विकास जैन आरक्षक 603 विनोदसाहू आरक्षक 438 अमित टीकम आरक्षक आरक्षक 454 संतराम आरक्षक बबलू धुर्वे, प्रधान आरक्षक चालक 282 रविंद्र नागले, सैनिक 233 मुंशीलाल सिरसम

पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले में पारिवारिक विवादों के कारण होने वाली गंभीर घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू एवं पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद, सामाजिक सहयोग अथवा पुलिस की सहायता से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।

किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद या संकट की स्थिति में तुरंत डायल 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

PRO Police Betul