ताप्ती तट पर हुआ तीसरे जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ

मुलताई (बैतूल)। जिले की पवित्र नगरी मुलताई में ताप्ती तट पर तीसरे जल गंगा संवर्धन अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। 
कार्यक्रम में स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर,बीजेपी जिला उपाध्यक्ष अन्य जनप्रतिनिधियों सहित एसडीएम राजीव कहार तहसीलदार डॉ संजय बरैया,नपा अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विशेष पहल की गई। 
ताप्ती सरोवर के घाटों पर साफ-सफाई कर नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ ताप्ती के पूजन से हुई, जिसके बाद नपा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने जल गंगा संवर्धन अभियान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जल बचाने और स्वच्छता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के दौरान ताप्ती सरोवर के घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।