तिवरखेड़ में शार्ट सर्किट से खेत में काट कर रखी गेंहू की फसल में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू
मुलताई प्रभात पट्टन के तिवरखेड़ में राजेश आदवारे के खेत में शार्ट सर्किट से लगी आग ने ढाई एकड़ की कटी गेंहू की फसल को अपनी चपेट में ले लिया, सूचना पर मोके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दो टेंक पानी से आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 2:44 बजे फायर टीम को सूचना मिली थी कि तिवरखेड़ में आगजनी की घटना हो गई है जिस पर तत्काल फायर टीम मोके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, जानकारी अनुसार शार्ट सर्किट से आगजनी की घटना हुई है जिससे कृषक के खेत में काट कर रखी ढाई एकड़ की गेंहू की फसल जल गई।
फायर टीम में भूपेंद्र सिंह राठौर, विजय बड़घरे, दीपक अहिरवार शामिल थे।

Continue With Google
Comments (0)