narsullaganj
भैरूंदा: सांसद खेल महोत्सव में शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति, लाडकुई और गोपालपुर की टीमों की शानदार जीत
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान आज भेरूंदा पहुंचे, जहां सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत भेरूंदा क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित फाइनल मुकाबलों के अवसर पर वे उपस्थित रहे। इस दौरान लाडकुई और गोपालपुर के बीच क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें लाडकुई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में गोपालपुर की टीम विजेता रही।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन लगातार होते रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि हमारे क्षेत्र और गांवों से भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरेंगे। सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बन रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव, प्रभु राम चौधरी, विकास प्रिंस राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगर वासी मौजूद रहे।
Continue With Google
Comments (0)