ग्वालियर के स्टार बॉडी बिल्डर शाहिद खान दिखाएंगे तेलंगाना राज्य में होने बाली नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में अपना दम

ग्वालियर जिला बॉडीबिल्डिंग असोसिएशन के अध्यक्ष शिब्बीर भदौरिया ने जताई खुशी

ग्वालियर। तेलंगाना राज्य के करीमनगर में 7 ओर 8 फरबरी को होने जा रहा 16वा जूनियर मास्टर दिव्यांग, मैंस व लेडीज बॉडी बिल्डिंग एंड शारीरिक गठन नेशनल चैंपियनशिप 2026 में ग्वालियर के बॉडी बिल्डर शाहिद खान अपना दम दिखाने जा रहे हैं जिसके लिए शाहिद खान ने अपनी बॉडी को करीब 22 साल बाद एक बार फिर चार साल की मेहनत ओर मशक्कत के बाद अपनी मसल्स को पूरी तरह तैयार कर लिया है  ग्वालियर जिला बॉडीबिल्डिंग असोसिएशन के अध्यक्ष शिब्बीर भदौरिया ने बताया शाहिद खान मध्यप्रदेश में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मुख्यालय उज्जैन की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे जो ग्वालियर जिला बॉडीबिल्डिंग असोसिएशन के लिए गर्व की बात होगी और मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा।
खबर को शेयर करें