वेस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप में राशि मीणा ने जीता सिल्वर मेडल, इंटर जोनल चैंपियनशिप दिल्ली के लिए हुआ चयन

वेस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप जयपुर में द शिवहरे इंटरनेशनल स्कूल की होनहार खिलाड़ी राशि मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के साथ ही राशि का चयन आगामी इंटर जोनल कराटे चैंपियनशिप, दिल्ली के लिए हुआ है।

इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच राशि ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

विद्यालय के कराटे कोच दीपक खरे ने बताया कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह बच्चों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, मेहनत और दृढ़ संकल्प से खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। इसी खेल भावना को आगे बढ़ाने के लिए द शिवहरे इंटरनेशनल स्कूल पिपलिया में नियमित रुप से 3:30 से 4:30 बजे तक कराते का प्रशिक्षण दे रहे हैं इक्छुक बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।

राशि की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य अमुदाला योबू एवं डायरेक्टर सुदामा शिवहरे , सत्यम शिवहरे एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और आगामी इंटर जोनल चैंपियनशिप दिल्ली के लिए शुभकामनाएं दीं।