शौर्य दांगी ने योगासन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

श्यामपुर/अहमदपुर

बसीम उददीन

 

खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन उज्जैन में हुआ, जिसमें माही योगा स्टूडियो, बेला के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में  शौर्य दांगी ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए एकल एवं प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। स्पीचोग्राफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए शौर्य ने स्वर्ण पदक जीता और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शौर्य दांगी की इस उपलब्धि से उनके गांव और जिलों में खुशी का माहौल है। उनके पिता रूपेंद्र दांगी,ने अपने बेटे की इस सफलता को लेकर हर्ष व्याप्त किया है इस अवसर पर माही योगा स्टूडियो के प्रमुख योग शिक्षक महेंद्र सिंह जांगिड़ ने भी शौर्य को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महेंद्र सिंह ने कहा, "खिलाड़ियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम और माता-पिता के सहयोग का परिणाम है। खिलाड़ियों के माता-पिता से अपील है कि वे अपने बच्चों को निरंतर असाधारण बनाए रखें।"

दीपक दांगी, जनपद उपाध्यक्ष लालता प्रसाद दांगी, नफीस उददीन , विजय दाँगी, लाखन दांगी सहित अन्य परिवार सहित सभी सदस्यों ने भी शौर्य दांगी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

शौर्य की सफलता से न केवल उनके परिवार को गर्व हुआ, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।