मुंगावली - नगर परिषद प्रांगण में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नगर परिषद मुंगावली के तत्वाधान में आयोजित ओलंपिक 2026 अंतर्विघालयीन खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी डॉ. निशांत खरे ,पूर्व मंत्री एवं मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव , जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी विशिष्ट आतिथ्य के रूप उपस्थित रहे। तो बही इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन के लिए बीना नगर पालिका अध्यक्ष सीमा सखबाल , नगर परिषद अध्यक्षा नीतू ग्वाल, नगर परिषद उपाध्यक्षा श्वेता मोदी एवं पार्षद गण शामिल रहें
समारोह का शुभारंभ विधायक बृजेंद्र सिंह यादव द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात नगर परिषद एवं आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
नगर परिषद द्वारा आयोजित ओलंपिक 2026 अंतर्विघालयीन खेल प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संभाग प्रभारी के द्वारा सभी छात्राओं से खुद के अच्छा प्रदर्शन के लिए ताली भी बजवाई एवं कहा कि जो खेलना सीख जाता है वह दुनिया में सब कुछ सीख जाता है जिसमें कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे अगर देश को बड़ा करना है तो खूब आगे ले जाना है तो मुझे सो ऐसे बच्चे दे दो जो अच्छा फुटबॉल खेलते हैं उनके सहारे ही सारे देश को आगे बढ़ा दूंगा क्योंकि खेल न केवल खेल सकता है हमको लड़ना सीखना कंपटीशन का भाव सिखाता है सामने वाले का सम्मान करना सीखना है और जितना भी सिखाते हैं इस अवसर पर विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है और ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और क्षेत्र में युवाओं को खेल में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए इसके लिए क्षेत्रीय सांसद ओर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बहादुरपुर ओर मुंगावली के लिए नेट प्रेक्टिस के लिए कबड्डी की कीट दी है जिससे उन्हें सीखने में कोई परेशानी न आए। उन्होंने नगर परिषद द्वारा किए गए इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रमोद चतुर्वेदी ने तो वही आभार खेलो के संयोजक एड. जाकिर खा जमीदार ने किया।
Continue With Google
Comments (0)