*आनंद उत्सव अंतर्गत आनंदम टीम द्वारा ग्राम पंचायत लड़बारी खास में आनंद उत्सव मनाया गया जिसमें विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियां के साथ स्थानीय खेलों का आयोजन कराया गया।*
इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जोलित कर फूल माला पहनाकर ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा आनंद उत्सव का शुभारंभ शासकीय हाईस्कूल लड़वारी खास में किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के ग्राम वासियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ लंबी कूद,दौड़, कुर्सी दौड़ ,कबड्डी,रस्सा कस्सी एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां के साथ स्थानीय स्तर के खेलों को आयोजित कराया गया। इस अवसर पर आनंदम टीम श्री हरि विष्णु तिवारी,श्री अनिल तिवारी, श्री आनंद रावत, श्री अतुल अरजरिया, श्री गिरिजाशंकर सूत्रकार, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री अरुण पटेरिया, श्री आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, स्थान , द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर आने बालों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक सचिव एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)