दिल्ली टीम जेरोन महोत्सव-2026 अंतरराजीय क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी
•जीवन की अंतिम सांस तक आप सबकी सेवा करूंगा : नितेंद्र बृजेन्द्र सिंह राठौर
•फाइनल मैच में दिल्ली ने हरियाणा को 64रन से हराया
जेरोंन महोत्सव के सत्रहवें संस्करण जेरोंन महोत्सव-2026 में सातवे दिन अंतरराजीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ी दोनों टीमो दिल्ली एबम, हरियाणा के मध्य उच्चकोटि का क्रिकेट देखने को मिला| हजारो की संख्या में दूर-दूर से आये दर्शको ने भी पूरे जोश से खेलने वाली दोनों टीमो का उत्साहवर्धन किया| हर लगने वाले चौके और छक्के पर जहाँ महिला और पुरुष दोनों प्रकार के दर्शको ने बल्लेबाजो का मनोबल बढाया वही अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाज को आउट करने वाले हर गेंदबाज के साथ दर्शको ने भी झूम कर खुशी का इजहार किया|
जेरोन महोत्सव 2026 के अंतरराजीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवे दिन समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जन समूह का अभिवादन करते हुये विधायक पृथ्वीपुर नितेंद्र सिंह राठौर ने हर्ष जताते हुये कहा कि ये जेरोंन महोत्सव नौजवानों के अथक परिश्रम व समर्पण का जीवंत उदाहरण है मेरी विधानसभा क्षेत्र में अमन चैन और शांति कायम रहे यही मेरा लक्ष्य है साथ ही ब्यापारी निश्चिंत होकर अपना धंधा करे नौजबानो को रोजगार मिले, अभी ये लड़ाई लम्बी है आप सबने मेरे पूज्य पूताजी को अपना आशीर्वाद दिया और में आपका बेटा आपसबके आशीर्वाद से आपकी सेवा में लगा हूँ में जीवन की अंतिम सांस तक आप सबकी सेवा करता रहूंगा, हमे अपने क्षेत्र को भय के बातावरण से मुक्त रखना है जिसमे हम सफल भी हुए है प्रधानमंत्री सड़क योजना में सड़कों के निर्माण की लिए जो सूची विधानसभा के कोने कोने से प्राप्त हुई थी उसमें 90 प्रतिशत स्वीकृति हो चुकीं है , कई पंचायत भवन सामुदायिकभवनो की स्वीकृतियां होंचूकी है आने वाले बजट में कई ग्रामो में शामिल किया जायेगा, नगर परिषद मुझे प्रस्ताव भेजे में हर काम को पूरा करूंगा , मेरे शरीर का एज एक कतरा आपकी सेवा में समर्पित है मेरा एक ही लक्ष्य मेरी विधानसभा की उन्नति और प्रगति है आयोजन समिति द्वारा स्टेडियम के निर्माण की मांग को में मुख्य मंत्री जी के समक्ष रखूंगा और जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। विधायक नितेन्द्र ब्रजेन्द्र सिंह राठौर ने अपनी विधायक निधि से भी 10 लाख रुपये खेल मैदान के लिए देने की घोषणा की
जेरोंन महोत्सव आयोजन समिति बधाई की पात्र है और विकास की इस गति से आने वाले समय में ये जेरोंन महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा
जेरोंन महोत्सव 2026 के अंतरराजीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल सत्र के कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश मिश्रा ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश पांडे, संजय कसगर, ब्रजनन्दन यादव , विभु सिंह राठौर चंद्रपाल सिंह, सरपंच सुनील यादव, मोतीलाल कुशवाहा राकेश यादव, संतोष केवट, पुरुषोत्तम रावत प्रवक्ता धर्मेंद्र पुजारी कौशल किशोर सिरवैया, राजेश चतुर्वेदी रविंद्र घोष, आदित्य पांडे बीरन रैकवार तथा राकेश बबलू विदुआ, कालूराम कुशवाहा दिनेश हरि शुक्ला , आनन्द रावत सहित बिधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों ने किया शा कन्या हाईस्कूलकी छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और नगर अध्यक्ष जेरोन प्रतिनिधि मातादीन पस्तोर ने स्वागत भाषण दिया | जेरोंन महोत्सव समिति की ओर से अंतरराजीय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के मुख्य अतिथि विधायक पृथ्वीपुर नितेंद्र ब्रजेन्द्र सिंह राठौर व अन्य उपस्थित अतिथियों का शाल और सम्मान पत्र’ भेंट कर सम्मान किया गया| अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता सहित खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया ।
फाइनल के अवसर पर जेरोन महोत्सव के दूसरे सेमीफाइनल की विजेता दिल्ली की टीम के कप्तान ने दूसरे दिन लगातार टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करना चुना और पूल ए के सेमीफाइनल की विजेता हरियाणा की टीम को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 205 रन बनाए दिल्ली के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा की टीम 17.,4 ओवर में 141 रन पर हीऑल आउट हो गई दिल्ली ने 64 रन से विजय हासिल की दिल्ली की टीम केधुआधार बल्लेबाज दीपेश बालयान को 41 बाल में 74 रन और 3 विकेट लेने पर मैंन ऑफ दा मैच घोषित किया गया| व बही फरजान अली को टूर्नामेंट का सर्वश्रेठ आलराउंडर खिलाडी चुना गया|
जेरोन महोत्सव आयोजन समिति ने बताया की इस वर्ष दर्शको को बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिला विशेषकर फाइनल में खेले गए क्रिकेट ने सच्ची खेलभावना का प्रदर्शन किया|

Continue With Google
Comments (0)