*शहीद अनिल कप के पहले मुकाबले में रीवा की जीत*
*भाजपा जिलाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में खेला गया सीजन नौ का पहला मैच*
*मझौली*
शहीद अनिल सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व निर्धारित तिथि 17 जनवरी को हुआ जिसमें पहला मुकाबला रीवा व धनपुरी के बीच खेला गया जिसमे रीवा की टीम में धनपुरी को एक कड़े मुकाबले में हरा कर अपना पहला मुकाबला जीत कर अपना स्थान बरकरार रखा। आज के मैच के मुख्यअतिथि देव कुमार सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष सीधी रहे जबकि कार्यक्रम के अध्यक्ष निशांत मिश्रा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं उनके साथी सदस्यों द्वारा शहीद अनिल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।टॉस धनपुरी के कप्तान ने जीता व निर्धारित 20 ओव्हर के मैच में पहले बल्लेवाजी करने का फैसला किया लेकिन रीवा की कसी हुई गेंदवाजी के आगे धनपुरी की पूरी टीम महज 102 रनों पर ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गई। धनपुरी के तरफ से सबसे ज्यादा 38 रन संजू सिंह ने बनाए जबकि कुलदीप ने 22 रनों का योगदान दिया बाकी के बल्लेवाजों ने आया गया की स्थिति में बन रहे। वहीं रीवा की तरफ से बॉलिंग में बृजबिहारी व चीनू ने तीन-तीन व जीतेन्द्र जायसवाल को दो विकेट मिले।वहीं अतुल व गोलू को एक-एक विकेट मिला।बाद में रीवा की टीम 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सधी हुई शुरुआत के बाद भी उनके बल्लेवाज गैर जिम्मेवार सार्ट खेलकर आउट होते गए और अन्त में उनके कप्तान अतुल सिंह परिहार द्वारा धैर्य का परिचय देते हुए एक विकेट से जीत दिला दी। रीवा टीम के तरफ से सबसे ज्यादा 35 रन प्रिंस व कप्तान अतुल ने नाबाद रहते हुए 27 रन बनाए।धनपुरी टीम की तरफ से बॉलिंग में मोहित ने अपने चार ओव्हरो में 18 रन खर्च कर चार विकेट अपने नाम किये वहीं मार्तण्ड,संजू व सचिन को एक-एक विकेट मिले जबकि दो खिलाडी रन आउट हुए।मैच में चार ओव्हर में 17 रन खर्च कर तीन विकेट लेने वाले रीवा टीम के चीनू को आयोजन समिति द्वारा मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Continue With Google
Comments (0)