उच्च स्तरीय उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस बनी जीवनदायिनी
पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से नर्मदापुरम के गंभीर मरीज को नागपुर किया गया एयरलिफ्ट
नर्मदापुरम। जिले में पहली बार मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का सफल उपयोग करते हुए 83 वर्षीय गंभीर मरीज रामगोपाल टोकसे को बेहतर उपचार के लिए नागपुर स्थित विवेका हॉस्पिटल एयरलिफ्ट किया गया। यह पहल गंभीर मरीजों को समय पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।
रामगोपाल टोकसे सेरेब्रल इन्फार्क्ट, इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस और मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें नागपुर भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर एवं जीवनरक्षक उपचार की जरूरत वाले मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। इस सेवा के जरिए मरीजों को कम समय में उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों तक सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है, जिससे उनकी जान बचाने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
सेवा के सफल संचालन के लिए नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने सीहोर जिला प्रशासन के सहयोग से ट्राइडेंट कंपनी के हेलीपैड का उपयोग किया। बेहतर समन्वय और त्वरित प्रबंधन के चलते मरीज को सुरक्षित रूप से एयरलिफ्ट कर नागपुर पहुंचाया गया।
इस दौरान अपर कलेक्टर अनिल जैन, डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरसिंह गहलोत सहित प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।
उच्च स्तरीय उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस बनी जीवनदायिनी
पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से नर्मदापुरम के गंभीर मरीज को नागपुर किया गया एयरलिफ्ट

Continue With Google
Comments (0)