गौरझामर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक में संगठन विस्तार
गौरझामर (सागर) - सागर जिले के गौरझामर प्रखंड स्थित सीताराम पैलेस में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और क्षेत्र में धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को गति देना रहा।
अर्जुन लोधी बने जिला महामंत्री
बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के विभाग मंत्री संजय खरे और सागर जिला अध्यक्ष राजू पटेल के नेतृत्व में सर्वसम्मति से अर्जुन लोधी को सागर जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। अर्जुन लोधी को इस जिम्मेदारी के लिए उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनकी सक्रियता और कार्यकुशलता से हिंदू युवा शक्ति का सशक्तिकरण होगा।
विभिन्न दायित्वों की घोषणा
- देवांश लोधी: जिला गोरक्षा प्रमुख
- मयंक लोधी: जिला छात्र परिषद
- लालू शर्मा: तहसील अध्यक्ष, देवरी
- काशीराम ठाकुर: तहसील उपाध्यक्ष, केसली
- दिनेश यादव: तहसील उपाध्यक्ष, देवरी
इस अवसर पर विमलेश यादव, कमल ठाकुर, और गुड्डा राय बजरंगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरक्षा और धर्म रक्षा का संकल्प
वक्ताओं ने बैठक में जोर देकर कहा कि सागर जिले और महाकौशल प्रांत में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गौरक्षा, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी राष्ट्र-विरोधी और धर्म-विरोधी शक्तियों का सामना कर रहा है। नवगठित कार्यकारिणी के माध्यम से सामाजिक समरसता, गोरक्षा और धर्म रक्षा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
Continue With Google
Comments (0)