रामनगर मैहर-- मैहर जिले के वन मण्डल क्षेत्र अमरपाटन अन्तर्गत रामनगर तथा गोरसरी सर्किल के बीटों पर बांस भीरा की सफाई कार्य को लेकर दायित्व बान पर उनके कर्तव्य पर प्रश्न चिन्ह अंकित है। रामनगर सर्किल के बीटों पर बांस भीरा की सफाई कार्य की स्थिति शून्य पर है जब की सर्किल अन्तर्गत बीटों पर बांस भीरा की सफाई संबंधित कार्य के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान राशि का आहरण है।
स्थानीय ग्रामीण जंगल क्षेत्र से लगे आदिवासी मजदूर वर्ग का कहना है की इस बर्ष गर्मी के समय बांस भीरा पर मजदूरी का कार्य नहीं हुआ है। यदि स्थल का भौतिक निरीक्षण किया जाए तो सफाई कार्य की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ग्रामीणों का कथित आरोप है की वन रक्षक तथा वन मण्डल अधिकारी के मिली भगत पर कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर सरकारी राशि का भुगतान कर जुम्मेवार तंत्र द्वारा बंदरबांट किया गया है।
जबकि भौतिक स्थिति वास्तविकता का प्रत्यक्ष नजारे पर आकलन किया जाए तो कार्य की स्थिति शून्य बांस भीरा की सफाई के नाम लाखों रूपये घोटाला का प्रत्यक्ष प्रमाण मिलेगा।
अमरपाटन वन मण्डल क्षेत्र में बांस भीरा सफाई के नाम पर बड़ा घोटाला।
बांस भीरा की सफाई के नाम पर लाखों रुपए के भुगतान जब की भौतिक स्थिति पर सफाई शून्य।
Continue With Google
Comments (0)