जनहित और ग्राम विकास की अनूठी मिसाल: जैतपुरा के किसानों ने सड़क निर्माण हेतु किया भूमि का स्वैच्छिक त्याग
विदिशा / जैतपुरा: तहसील विदिशा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जैतपुरा (पटवारी हल्का नं. 83) के किसानों ने विकास और जनसुविधा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। गाँव के किसानों और सरपंच श्री चित्रजीत सिंह ठाकुर (शुभम ठाकुर) ने अपनी निजी भूमि का त्याग कर सड़क निर्माण के लिए उसे शासन को समर्पित किया है, जिससे गाँववासियों को खेतों और खिरिया बस्ती तक सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।
विकास मार्ग की बाधा दूर
ग्रामवासियों एवं किसानों को कृषि संसाधन लाने-ले जाने में हो रही समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए, किसानों ने बिना किसी मुआवजे की मांग के अपनी भूमि का एक अंश शासन को समर्पित कर दिया। इस कार्य के तहत राजस्व विभाग ने मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 173 के तहत भूमि के अवत्यजन का वैधानिक आदेश पारित किया है।
भूमि समर्पित करने वाले भूमिस्वामी
- श्री विश्वजीत सिंह (सरपंच चित्रजीत ठाकुर) पिता श्री नारायणसिंह ठाकुर (सर्वे नं. 51/2/2)
- श्री कमलजीत सिंह पिता श्री नारायणसिंह ठाकुर (सर्वे नं. 51/2/1)
- श्री धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मवीर पिता श्री नारायणसिंह ठाकुर (सर्वे नं. 51/2/3)
- श्रीमती कैकईबाई बेवा नारायणसिंह ठाकुर (सर्वे नं. 40)
- श्रीमती कामतीबाई बेवा सरदारसिंह (सर्वे नं. 51/1)
- श्री प्रहलाद, श्री नेतराम, श्री पप्पू एवं श्रीमती प्रेमबाई, सुशीलाबाई (सर्वे नं. 39, 53, 58)
- श्री किशनलाल पिता अमरसिंह (सर्वे नं. 56, 60, 61)
- श्री हेमराज पिता मुंशीलाल कुशवाहा (सर्वे नं. 57, 59)
- श्री इन्द्रजीत पिता सरदारसिंह (सर्वे नं. 52)
प्रशासनिक अधिकारियों का आभार
ग्रामवासियों ने इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक और त्वरित तरीके से संपन्न कराने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (SDM) श्री क्षितिज शर्मा, तहसीलदार श्रीमती निधि लोधी एवं पटवारी श्रीमती नीतू शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि अधिकारियों के सकारात्मक मार्गदर्शन की बदौलत वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो पाया है।
इस ऐतिहासिक कदम पर श्री सचिन तिवारी एवं श्री कुलजीत ठाकुर ने भी अपना योगदान दिया और सभी संबंधित पक्षों का आभार प्रकट किया।
Continue With Google
Comments (0)