बिजली विभाग के कार्यालय से चोरी हुआ कंप्यूटर बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार बम्हौरीकलां पुलिस ने किया खुलासा

संवाददाता सोनू विश्वकर्मा अधिमान्य पत्रकार

पलेरा। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय से कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में बम्हौरीकलां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया कंप्यूटर सेट तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता हनरारायण पिता दौलत प्रसाद अहिरवार, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम भदोरा, थाना बड़ागांव, वर्तमान में विद्युत वितरण केंद्र बम्हौरीकलां में प्रशिक्षण कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता कार्यालय से अज्ञात चोर द्वारा कंप्यूटर (सीपीयू, मॉनिटर, की-बोर्ड व माउस) चोरी किए जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट पर बम्हौरीकलां पुलिस ने अपराध क्रमांक 157/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने मयंक उर्फ मिट्ठू पिता बल्लन रैकवार (19 वर्ष), मनमोहन उर्फ राजा पिता रामेश्वर रैकवार (19 वर्ष) और अमित पिता गनेश रैकवार (22 वर्ष), सभी निवासी मोहल्ला गांधीगंज मझगुआपुर, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश), को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया कंप्यूटर सेट, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये, तथा वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक UP93CE9384, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये, बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्हौरीकलां नीतू खटीक, उनि आकाश रुसिया, उनि मयंक नायडू (साइबर सेल), प्रआर. रहमान (साइबर सेल), प्रआर. 386 मुकेश राय सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।