नशामुक्त आलीराजपुर की ओर बढ़ते कदम: 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के चौथे दिन रैली, नुक्कड़ नाटक और जन-जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा जिला
रिपोर्टर: मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर | 18 जुलाई 2026मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के चौथे दिन शनिवार को जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।अभियान की शुरुआत सुबह जिला साइबर सेल द्वारा जागरूकता रैली से हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर नागरिकों को नशे के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया।जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना कट्ठीवाड़ा ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ जागरूकता रैली निकाली, जबकि थाना सोरवा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। थाना आजाद नगर ने पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा थाना उदयगढ़ ने उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन के महत्व और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में थाना नानपुर ने हाट-बाजार क्षेत्र में युवक-युवतियों के बीच जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना आम्बुआ ने माँ पार्वती स्कूल में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी, जबकि थाना बखतगढ़ ने हाई स्कूल मथवाड़ में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।अभियान का प्रमुख आकर्षण उमराली हाट-बाजार में साइबर सेल एवं थाना सोण्डवा द्वारा आयोजित भव्य नुक्कड़ नाटक रहा। कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम और उससे बचाव के उपायों को लोगों के सामने रखा। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई तथा जागरूकता वाहन के माध्यम से अभियान का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित किया गया।कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों और विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।जिला पुलिस ने बताया कि "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न ग्रामों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
Continue With Google
Comments (0)