*हेडलाइन: रिधोरा में श्रद्धा से मनी पूर्व मंत्री स्व. रेवनाथ चौरे की जयंती*

सौसर विकासखंड के ग्राम रिधोरा में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्व. रेवनाथ चौरे की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। उपस्थितजनों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस समारोह का आयोजन पांढुर्णा और छिंदवाड़ा क्षेत्र के सेवानिवृत्त एवं सेवारत शासकीय-अशासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत ह.भ.प. चिंतामन महाराज गुर्वे के कीर्तन से हुई।

मंच से वक्ताओं ने स्व. चौरे के राजनीतिक संघर्ष और उनके द्वारा कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को याद किया।

विधायक विजय चौरे ने कहा - "पिताजी केवल जनप्रतिनिधि नहीं, जनता के सच्चे सेवक थे। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में उनके कार्य अविस्मरणीय हैं, पांढुर्णा-छिंदवाड़ा के विकास में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।"

इस दौरान चौरे परिवार ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का स्वागत सत्कार किया।

कार्यक्रम में विधायक विजय चौरे, पूर्व विधायक अजय चौरे, डॉ. संजय चौरे, भागवत महाजन ठाकरे, डॉ. राजेंद्र येमदे, विजय चौधरी, चिंदभा महाराज सरोदे, सुरेश चौरे, बलवंत फोले, डॉ. रमेश हाते, मधुकर गायकवाड सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।