नानी बार में AAP की दस्तक, सदस्यता अभियान में कई नए चेहरे जुड़े
गांव-गांव संगठन विस्तार की तैयारी, राकेश जमरा के नेतृत्व में चला ‘कार्यकर्ता जोड़ो’ अभियान
कट्ठीवाड़ा। प्रेम गुप्ता । आदमी पार्टी ने अलीराजपुर जिले में संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में कट्ठीवाड़ा ब्लॉक के ग्राम नानी बार में ‘कार्यकर्ता जोड़ो’ अभियान के तहत सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अभियान का नेतृत्व आलीराजपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश जमरा ने किया। इस दौरान गुजरात के छोटा उदयपुर प्रभारी विनुभाई राठवा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक संगठन की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में गांव-गांव पहुंचकर नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर भी काम किया जाएगा।
नानी बार में हुए इस सदस्यता कार्यक्रम को क्षेत्र में AAP के संगठन विस्तार की नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
Continue With Google