लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता: अर्पित शिकारी का सहायक प्राध्यापक (ग्रंथपाल) पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
जावरा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा (ग्रंथपाल) 2022 में रतलाम जिले के जावरा अनुभाग के अर्पित शिकारी का द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में अंतिम चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अर्पित शिकारी शुरू से ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में निरंतर जुटे रहे और लंबे संघर्ष तथा अथक परिश्रम के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
अर्पित शिकारी ने अपने विद्यार्थी जीवन से ही शिक्षा और समाजसेवा को अपना लक्ष्य बनाया। वे लगातार अध्ययन के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने के कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कई सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया है। वे समय-समय पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा एवं मार्गदर्शन भी प्रदान करते रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अर्पित शिकारी की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, जिसका उदाहरण अर्पित शिकारी ने प्रस्तुत किया है।
अर्पित शिकारी की इस उपलब्धि पर सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज, ब्राह्मण संघ, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद, भारत विकास परिषद, ब्रह्माकुमारी संस्थान, जय माँ चामुंडा उत्सव समिति सहित उनके माता-पिता, परिवारजन और इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।
लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता: अर्पित शिकारी का सहायक प्राध्यापक (ग्रंथपाल) पद पर चयन,
बरसों की मेहनत लाई रंग

Continue With Google
Comments (0)