दिन दहाडे हुई चोरी के मामले में बड़वानी पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार , 1.10 लाख रुपए का माल बरामद आरोपी को भेजा जेल।
बड़वानी - दरअसल शहर थाना क्षेत्र में हुई अप्रैल और मई के दरमियान दिनदहाड़े हुई दो चोरी की घटना को लेकर बड़वानी पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी के पास 110000 का मश्रुका बरामद करते हुए आरोपी को केंद्रीय जेल भेजा गया
बता दे कि
दरअसल शहर में 28 अप्रैल ओर 2 मई के दरमियान एक ही शख्स ने दो चोरी की घटना को अंजाम दिया था इस दौरान दो अलग-अलग स्थान पर हुई चोरी की वारदात को लेकर फरियादी ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी फरियादी के मुताबिक बताया गया कि वे 28 अप्रैल के दरमियान दोपहर 2 बजे घर से दुकान की ओर निकले थे लेकिन शाम के दौरान दुकान से घर की ओर लौटने पर पता चला कि घर पर लगे हुए ताले का नकुचा टुटा हुँआ मिला और तीन मोबाईल सहित अलमारी के अंदर रखे हुए एक जोड चांदी की पायल, लगभग 7 से 8 जोड़ बिना सीले हुए कपड़े, सहित नगदी 5000 रुपये गायब मिले ।
। इसी तरह दूसरी चोरी की घटना 2 मई की सुबह करीबन 11 बजे की है जहाँ एक ओर फरियादी के मुताबिक वे दुसरी मंजिल पर बेडरुम मे आराम कर रही थी उसी दौरान बेडरुम के पास वाले रुम मे अलमारी खोलने की आवाज आते हि तुरंत उठकर देखने पर बेडरुम से एक अज्ञात व्यक्ति भागते हुए ,धक्का मारते हुए छत के पीछे के रास्ते से नीचे की ओर उतरते हुए भाग गया वही बेडरूम में जाकर देखने पर अलमारी में मकान के किराये के 20 हजार रुपये रखे थे लेकिन वे नही मिले वही नजदीक के खाली रुम से चाँदी की पायजेब और चेन भी गायब मिली।
इस दौरान बड़वानी पुलिस ने दो अलग अलग घटनाओं के अपराध को पंजीबद्ध करते हुए मामले की छानबीन शुरू करते हुए घटनास्थल के आसपास करीब 100 से अधिक CCTV कैमरो को चेक करते हुए फुटेज खगोले ओर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी लोकेन्द्र उर्फ छोटू पिता शैलेन्द्र कुशवाह, उम्र 20 साल, निवासी चांदशाह मोहल्ला बड़वानी को गिरफ्तार किया गया और दोनों हि घटनाओं की पूछताछ करते हुए आरोपी के कब्जे से एक जोड़ चांदी की पायजब, 03 एंड्रॉयड मोबाइल, सहित 5000 रुपये बरामद किए गए वही दूसरी ही वारदात में आरोपी से एक जोड़ चांदी की पायजब, एक चांदी की चेन,15000- रुपये नगद, सहित कुल मश्रुका 1,10,000/- रू. का माल जप्त करते हुए आरोपी को न्यायालय पेश कर केंद्रीय जेल भेजा गया।

Continue With Google
Comments (0)